फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिला स्तर पर साइबर सेल खुलने से अपराध के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में किश्तवाड़ में चार लाख तो डोडा में एक लाख रुपये की राशि बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में जिला स्तर पर साइबर सेल खुलने से सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। एक माह में ही डोडा पुलिस ने एक लाख तो किश्तवाड़ में पुलिस ने चार लाख रुपये से अधिक की राशि साइबर ठगी के मामलों को सुलझाकर पीड़ितों को दिलवाई है। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस ऐसी कार्रवाई करने में सफल हुई है।
बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने संभाग के सभी दस जिलों में साइबर सेल शुरू करवाए हैं। हर जिले के पुलिस मुख्यालय में पूर्णत: समर्पित साइबर सेल शुरू हुआ, जिसमें काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि साइबर अपराध के शिकार लोगों को सुविधा मिले और अपने जिले में शिकायत दर्ज करवा सकें। ऐसे मामलों में समय पर शिकायत मिलने से ठगी राशि की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने ऐसे मामलों में कार्रवाई कर लोगों उनका पैसा वापस दिलाया है। किश्तवाड़ जिले में साइबर सेल ने इसमें बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने एक महीने में ही चार लाख रुपये तक की ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि बरामद की। 29 फरवरी को पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े चार मामले सुलझाए थे, जिसमें 1.20 लाख की राशि बरामद की। 19 फरवरी को 35000 रुपये, इसके बाद 1.22 लाख रुपये बरामद किए। वहीं, डोडा पुलिस ने 64500 रुपये और 45000 रुपये की धोखाधड़ी राशि को बरामद करने में सफलता पाई है। जम्मू साइबर पुलिस थाने ने पांच जनवरी को 4.68 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 4.18 लाख रुपये वापस देने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला स्तर पर बनाए गए साइबर सेल को और मजबूत किया जाएगा। थाना स्तर पर इसको लेने की योजना है। किश्तवाड़ और डोडा जिले में अच्छा काम हुआ है। इसे जारी रखेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले।
- आनंद जैन, एडीजीपी, जम्मू जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें