फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में जान गवाने वालों को एक लाख की आर्थिक मदद मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सड़क हादसे में जान गवाने वाले परिवार को अब एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल ने दस हजार के वर्तमान सड़क दुर्घटना पीड़ित निधि में बदलाव कर एक लाख रुपये किया है। वहीं पर्यावरण संरक्षण उद्देश्य से 15 साल से अधिक की उम्र वाली पांच सौ बसों के बदलने पर वाहन मालिकों को पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वीरवार को सलाहकार के. स्कंदन और के. विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई छठी रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रिंसिपल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट डॉ. असगर हसन सूमोन ने कहा कि परिवहन विभाग में आधुनिकता लेने और सड़क हादसों को कम करने के लिए केंद्र सरकार के साथ इंस्पेक्शन सर्टिफिकेट सेंटर आईसीसी खोलने पर काम चल रहा है। इसमें सांबा में 14.40 करोड़ की लागत से सांबा में आईसीसी का निर्माण अंतिम चरणों में है, जबकि 17.42 करोड़ की लागत से इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च का निर्माण हो रहा है। इसके साथ श्रीनगर में इसके लिए 50 कनाल भूमि को चिह्नित किया गया है। इस दौरान कहा गया कि सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय 136 एंबुलेंस के लिए फंड मुहैया कराए। इनमें 80 एंबुलेंस को जम्मू और कश्मीर में बेसिक लाइफ स्पोर्ट, जबकि 50 एंबुलेंस को एडवांस लाइफ सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान सलाहकार ने सड़क हादसों को कम करने के ब्लैक स्पॉट को कम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें