फिंतर चौक के पास पैदल चल रहे दो बच्चों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम 5:00 बजे के करीब हुआ। बताया जाता है कि दोनों भाई अपने ननिहाल डडबाडा जा रहे थे कि चौक के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने दोनों को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल दोनों भाइयों की पहचान 12 वर्षीय रितिक और आठ वर्षीय ऋषभ पुत्र सोमराज बिलावर रूरल पंचायत के टेरडा गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ऋषभ को जीएमसी जम्मू रेफर कर किया गया है, वहीं रितिक का इलाज बिलावर उपजिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद