बिश्नाह। लंबे अरसे से लोग जिस वैक्सीन के इंतजार में थे उसकी पहली खेप उप जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ को शनिवार को दी गई। एडीसी सतीश शर्मा वैक्सीन के डॉक्टर मेडिकल स्टाफ को लगाए जाने के समय पहुंचे। उन्होंने सबको मुबारकबाद दी और सबसे पहले डॉक्टर विकास को वैक्सीन खुराक दी गई। डॉ. विकास ने कहा कि उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है। क्योंकि अपने ही देश में बनी इस वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है