बिलावर। बिलावर-फिंतर मार्ग पर बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप गुप्ता (36) निवासी बिलावर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे बाइक (जेके08डी-8559) की बिलावर-फिंतर मार्ग पर देवल स्थित सूखा तालाब के पास जम्मू की ओर जा रही बस (जेके08डी 2342) से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। शिक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।