फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी का एक्सेल बाहर निकला, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
खौड़ पुलिस थाने की चलती गाड़ी का एक्सेल निकला।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस की एक टुकड़ी के साथ रविवार सुबह एक बड़ी घटना होने से बच गई। सुबह पुलिस की एक टीम किसी आरोपी को पकड़ने के लिये गांव परागलां दोआल की तरफ गई थी। जब टीम आरोपी को पकड़ कर खौड़ थाने ला रही थी, तो चक मलाल सरकारी हाई स्कूल के नजदीक पुलिस की गाड़ी के पिछले टायर का एक्सेल निकल गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाड़ी में एक एसआई अधिकारी सहित कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सुबह सैर कर रहे दो लोगों ने पुलिस को बताया कि गाड़ी का टायर बाहर आ गया है। इस पर चालक ने गाड़ी रोक ली और गाड़ी की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें