फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
सौहल रोड पर दो कारों और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
अखनूर। सौहल रोड पर दो कारों और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सौहल रोड पर रविवार की रात गांव पलवां मुख्य सड़क पर एक कार ने विपरीत दिशा में आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी उनमें भिड़ गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राहुल कुमार निवासी टोक जगीर और शमी कुमार निवासी सौहल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक कार सवार भी घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें