अखनूर। कस्बे के सटे गांव बल्ले दे बाग में मुख्य सड़क पर डंफर की चपेट में मोटरसाइकिल के आने पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंफर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार दोपहर को ज्यौड़ियां रोड के गांव बल्ले दे बाग में मिट्टी से लदे डंफर की चपेट में मोटरसाइकिल आ गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। उसकी पहचान शम्मी कुमार (30) निवासी कोटगढ़ी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंफर चालक को गिरफ्तार करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद