अखनूर। कस्बे से सुंदरबनी जा रहा एक ट्रक नियंत्रण बिगड़ने से खाई में गिर गया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जम्मू से सुंदरबनी जा रहे ट्रक में सब्जी और फल लदा था। चौकी चौरा क्षेत्र में पहुंचने पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। सड़क पर खडे़ सोनू निवासी चौकी चौरा को गंभीर चोटें आई हैं। उसको जम्मू अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू की है। संवाद