फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में मेटाडोर पलटी, 10 यात्री घायल

विज्ञापन
अखनूर में पलटी मेटाडोर। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। सौहाल रोड के डिग्री कॉलेज के पास एक मेटाडोर पलट गई। इसमें दस यात्री घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव डोरी डगेर से अखनूर आ रही एक मेटाडोर जेके 02 एस 1102 गांव पलवां डिग्री कॉलेज के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ने से पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उप जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाएं पूजा देवी निवासी सेढ़ और सोनू देवी निवासी चौकी चौरा को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। अन्य घायलों को अखनूर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। जिनकी पहचान प्रियंका देवी (20 ) निवासी चौकी चौरा, शकुंतला देवी (49) निवासी ढोक खालसा, नीरा देवी (45) निवासी सेढ़, प्रीतम सिंह (49) निवासी सौहाल, सीमा देवी (40 ) निवासी नाईवाला, रतनो देवी (52 ) निवासी सौहाल, पूजा देवी सेढ़ शामिल हैं। घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें