जम्मू। ओरेंज जोन बनने और तमाम रियातें मिलने के बावजूद अदालतों में काम बंद रहेगा। हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट सहित अन्य अदालतों को 31 मई तक बंद रखने का निर्णय किया है। बुधवार को इसे लेकर आदेश जारी किया गया। इससे पहले तीन बार अदालतों को बंद रखने का निर्णय किया जा चुका है। हालांकि पहले की तरह से जरूरी मामलों की सुनवाई जज और वकील अपने घरों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए करेंगे। जरूरी मामलों की सुनवाई होती रहेगी।