जम्मू।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पुलिस महकमें के पांच डीएसपी के आवासों पर बुधवार को छापे मारे। जानकारी के अनुसार कश्मीर के कुलगाम ,जम्मू के कठुआ हिमाचल प्रदेश के मनाली और जम्मू जिले में के छापे मारे जा रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने यह करवाई इन डीएसपी के पास आय से अधिक संपत्ति मामले में की है ।उनके घरों की तलाशी ली जा रही है । तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं।