फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसआई भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड को ईडी ने सात दिन की रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईडी की विशेष अदालत में मुख्य साजिशकर्ता जतिन यादव को किया गया पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड जतिन यादव को सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। पर्वतन निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में जतिन को सोमवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। आरोपी के खिलाफ रिमांड मांगी, जिसे विशेष न्यायाधीश बाला ज्योति ने मंजूरी दी। हरियाणा के रेवाड़ी के निवासी जतिन यादव को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि केस डायरी और रिकाॅर्ड पर मौजूद संपूर्ण सामग्री के अवलोकन से यह पता चलता है कि आरोपी को 24 जून को गिरफ्तार किया गया था और मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है, इसलिए उसे 25 जून से सात दिनों की अवधि के लिए ईडी की हिरासत में भेजा जाता है। उन्होंने ईडी को रिमांड अवधि के भीतर आरोपी के खिलाफ जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। यादव की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के आयोजन में अनियमितताओं के आरोपों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जिसके कारण केंद्र ने इनकी जांच सीबीआई को सौंप दी है। ईडी के सूत्रों ने दावा किया कि कथित पेपर लीक गिरोह का सरगना होने के नाते जतिन यादव ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में स्थित अन्य आरोपी दलालों के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना को अंजाम दिया। जिसके तहत 15 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक के भुगतान के बदले लीक पेपर तक पहुंचने के इच्छुक उम्मीदवारों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें