फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बैंक घोटाला में एसीबी ने महबूबा से मांगा जवाब, मुफ्ती बोलीं- ये हथकंडे नहीं चल पाएंगे

Sun, 04 Aug 2019 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बैंक भर्ती घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती को रविवार को एक पत्र भेजकर जवाब मांगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक में हुई भर्ती के लिए आपकी सरकार में तत्कालीन मंत्रियों द्वारा कुछ नियुक्तियों के लिए सिफारिश की गई थी। क्या इन सिफारिशों को आपका समर्थन प्राप्त था। ये नियुक्तियां जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन के द्वारा की गई थीं।

 
विज्ञापन

 

इस पत्र के जवाब में महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जारी किए गए इस पत्र को लेकर मुझे कोई आश्चर्य नहीं है। लगातार मुख्यधार के नेताओं को इसी तरह से डराया जा रहा है। ऐसे हथकंडे काम नहीं आने वाले हैं।

 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें