फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी के इमरजेंसी ब्लाक में ठप हुआ एसी प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी के नए इमरजेंसी ब्लाक में बुधवार दूसरे दिन भी एसी प्लांट के ठप रहने से मरीजों के साथ तीमारदारों को गर्मी के बीच भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीजों के लिए गर्मी से बचने को पंखियों का ही सहारा है। एसी ठप होने से ब्लाक में दुर्गंध का आलम है।
विज्ञापन


जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण एसी प्लांट काम नहीं कर रहा है, जिसे एक-दो दिन में दुरुस्त कर लिया जाएगा। जीएमसी के नए इमरजेंसी ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर पर कैजुलटी में संभाग भर से मरीज पहुंचते हैं।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद पहले फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को शिफ्ट किया जाता है। इसी तरह दूसरे फ्लोर पर आईसीयू और तीसरे फ्लोर पर आपरेशन थियेटर स्थापित है लेकिन एसी प्लांट के ठप हो जाने से पूरे ब्लाक में गर्मी छाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीमारदारों ने की शिकायत

ब्लाक के पूरी तरह से बंद होने के कारण भीतर तापमान भी बढ़ गया है। बुधवार दूसरे दिन भी इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा। इमरजेंसी में अपने मरीज को लेकर पहुंचे जानीपुर निवासी रोशन लाल ने कहा कि इमरजेंसी जैसे महत्वपूर्ण यूनिट में ऐसी अव्यवस्था से मरीज की हालत और खराब हो जाती है।

इसमें गंभीर मरीजों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। एक अन्य तीमारदार रोहित गुप्ता ने कहा कि इमरजेंसी में बेहतर वैकल्पिक व्यवस्थाएं होनी चाहिएं। मरीजों को उचित चिकित्सा के साथ बेहतर वातावरण भी दिया जाना चाहिए।

वहीं, आईसीयू में भी गर्मी से मरीजों की हालत खराब रही। हालांकि बुधवार को इमरजेंसी की लिफ्ट को बहाल कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इमरजेंसी में पहले भी एसी प्लांट कई बार जवाब दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें