फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एबीवीपी का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

Sun, 17 Nov 2019 05:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एबीवीपी ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परेड चौक पर प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता राजभवन तक पहुंच गए जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रशासन ने पुलिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विद्यार्थियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के अनुसार दो दिन पहले विभिन्न मांगों के समर्थन में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 50 हजार पदों पर भर्ती करने की घोषणा को पूरा करने की मांग की। साथ ही शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने, शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने सहित 43 सूत्री मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें