फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कठुआ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया केरल चलो का पोस्टर जारी

Tue, 31 Oct 2017 11:28 AM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को केरल सरकार के खिलाफ 11 नवंबर को आयोजित होने वाले चलो केरल राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन के लिए पोस्टर लांच किया। परिषद की शहरी इकाई के प्रधान संजय शर्मा ने केरल में निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ मौजूदा सरकार की विचारधारा का पालन न करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय ने कहा कि सभी के लिए बड़ी चिंता का मामला है कि केरल सरकार स्वयं ही उन लोगों की हत्या में शामिल है जो राष्टवाद की बात करते हैं।

जो मौजूदा सरकार की विचारधारा में अंतर रखते हैं, जो कि मार्क्सवादी विचारधारा का पालन नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर जिला संयोजक मयंक भगोत्रा ने कहा कि केरल राज्य में सरकार के पैदा किया गया आतंकवाद वास्तव में चिंताजनक है। परिषद उन सभी लोगों के साथ है जिनके लोकतांत्रिक अधिकारों को एक या दूसरे तरीके से चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम केरल राज्य के राष्ट्रवादी युवाओं के साथ हैं जो निरंतरता से लोकतांत्रिक और राष्ट्रवाद को केरल में जीवित रखने के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होेंने कहा कि 11 नवंबर को पूरे भारत के लगभग पचास हजार छात्र केरल की ओर मार्च करेंगे और शांतिपूर्ण और स्वस्थ राज्य बनाए रखने के लिए वहां शपथ लेंगे और यह निश्चित रूप से एक समृद्ध राज्य की ओर बढ़ेगा जिसमें मौजूदा लाल आतंकवाद का अंत होगा। इस मौके पर छात्रा प्रभारी अंकिता गुप्ता, कालेज सचिव पंकज, रविंदर ठाकुर, शहर के उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें