फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एबीवीपी ने जम्मू विवि प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र सहायता निधि जारी करने, पुराने विवि से नए विवि तक निशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जम्मू विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को विवि प्रशासन के खिलाफ डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता वीसी कार्यालय तक पहुंचे।
विज्ञापन

इकाई की मुख्य मांगों में गर्ल्स हॉस्टल के लिए भवन का उद्घाटन, शौचालय में उचित निर्माण और साफ-सफाई, विश्वविद्यालय के पुराने परिसर से मुख्य परिसर तक छात्रों को मुफ्त बस सुविधा देने, छात्रावास के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण, छात्र सहायता निधि जारी करने, छात्रावास के लिए लिया गया अतिरिक्त शुल्क वापस लेने, विभाग और शौचालय दिव्यांगों के अनुकूल होने, प्रत्येक विभाग में उचित रैंप और दिव्यांगों के अनुकूल परिसर जैसे मुद्दे शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन डेढ़ साल से झूठे वादे कर रहा है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करे, अन्यथा यह धरना जारी रहेगा। एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मुलाकात भी की। एबीवीपी के अध्यक्ष साहिल चौधरी ने बताया कि कुलपति ने आश्वासन दिया है कि छात्र सहायता निधि जल्द जारी की जाएगी। साथ ही छात्रावास की फीस भी वापस कर दी जाएगी। लड़कियों के छात्रावास भवनों को खोलने और वॉशरूम की सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त कक्षाओं और वॉशरूम सहित दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें