जम्मू। एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ नशा मुक्ति केंद्र पुरखू का दौरा किया और केंद्र के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने ठीक हो रहे मरीजों और नशा मुक्ति केंद्र के अधिकारियों से बातचीत की। एसपी ने मरीजों के माता-पिता के साथ बातचीत करते हुए उन्हें अपने बच्चों के साथ सही तरीके से व्यवहार करने को कहा।
उन्होंने ठीक हो रहे मरीजों को सलाह दी कि वे परामर्श और अन्य सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और खुद को नशीली दवाओं के इस्तेमाल से दूर रखें। नशा मनुष्य के दिल और दिमाग में भी गहरा असर डालता है। धीरे-धीरे सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित तो होती है साथ ही मनुष्य अपराधों की ओर बढ़ जाता है। साथ ही कई बड़ी बीमारियों को आमंत्रित कर रोगों का शिकार होता जाता है। एसपी ने मरीजों को केंद्र में विभिन्न सुविधाओं के उन्नयन का आश्वासन दिया। एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इससे सब को मिलजुल कर लड़ना होगा।