फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ीपोरा में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़

Tue, 27 Oct 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के बाड़ीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पांच या आठ आतंकियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों का नेतृत्व लश्कर का मोस्ट वांटेड कंमाडर अबू कासिम कर रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में अबू कासिम का पीछा करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई अल्ताफ डार की मौत हो गई थी।  सेना ने एसओजी के साथ मिलकर बाड़ीपोरा के सथरी के जंगल में आतंकियों को घेर रखा है।

सेना ने सथरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अगर इस मुठभेड़ में अबू कासिम को सेना ने घेर लिए है तो ये एक बड़ा सफलता मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू कासिम उधमपुर हमले का मास्टर माइंड है। एनआईए ने अबू कासिम के सिर पर 20 लाख का इनाम रखा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें