फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह अभिनव थियेटर खुलने की उम्मीद

Sat, 04 Oct 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह में अभिनव थियेटर दोबारा खुलने की संभावना है, जिससे जम्मू के स्थानीय कलाकारों को जल्द ही अत्याधुनिक मंच मिल सकेगा। वर्षों से जारी मरम्मत कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


हाईटेक कुर्सियां लगाई जा रही हैं, जबकि  अभिनव थियेटर के मंच को अत्याधुनिक तकनीकी स्वरूप दिया जा चुका है। थियेटर के लाइट एंड साउंड सिस्टम को अत्याधुनिक बनाया है।

आंतरिक माहौल वातानुकूलित होगा। यहां पहले 805 कुर्सियां थीं, जबकि इस मरम्मत कार्य के बाद 650 कुर्सियां ही रह पाएंगी। ग्रीन रूम जहां कलाकार तैयार होंगे, उसकी भी व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी

भाषा, कला और संस्कृति अकादमी जम्मू के सहायक सचिव सरदार अरविंदर सिंह अमन का कहना है कि अभिनव थियेटर इसी महीने के आखिरी सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। कार्यक्रमों की गतिविधियां एक बार फिर से आरंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें