फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने त्रिकुटा नगर से अपहृत किशोरी को किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर थाना क्षेत्र से 10 दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। वहीं, युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से किशोरी के अपहरण के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लड़की का पिता नेपाली मूल का है जबकि उसकी माता रोहिंग्या है। मामले में शामिल सभी लोग एक ही कालोनी में रहते हैं। इस कारण आरोपी युवक का उनके आसपास पड़ोस में आना-जाना था। दस दिन पूर्व मौके का फायदा उठाकर दो युवक एक स्कूटर पर आए और किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी का अपहरण किए जाने से एक दिन पूर्व नेपाली और रोहिंग्या लोगों में मारपीट भी हुई थी। इसमें रोहिंग्याओं ने नेपाली मूल के युवाओं को रॉड से पीटकर घायल कर दिया था। घायल युवाओं ने ही किशोरी के अपहरण की सूचना उसके पिता को दी थी। इसपर पिता ने रोहिंग्या युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एचएचओ त्रिकुटा नगर बिश्नेस सिंह ने कहा कि अपहृत किशोरी को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जा रहा है। युवक को हिरासत में लेकर अपहरण के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के किशोरी के अपहरण के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें