विजयपुर। आम आदमी पार्टी के सांबा जिला के यूथ प्रधान शुभम सिंह जमोडिया की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी गलत है। विधानसभा से लेकर सड़कों तक जनता के अधिकार के लिए प्रशासन और सरकार से भिड़ते रहते हैं। इसी कड़ी में विधायक मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने के संदेह पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीर सवाल उठाए हैं और मेहराज मलिक के शेर जैसा बहादुर बताया है। सरकार से मांग की है कि विधायक मेहराज को तत्काल छोडा जाए। संवाद