बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने लेह यात्रा के दौरान शुक्रवार को संभागीय आयुक्त लद्दाख सौगत विश्वास से मुलाकात की।
इस दौरान जल संरक्षण उपायों की सक्रिय भागीदारी के साथ लेह और कारगिल जिलों में फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा हुई।
उन्होंने अपने एनजीओ पानी फाउंडेशन द्वारा वाटर शेड प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे काम की भी जानकारी दी।
इस दौरान कहा गया कि अधिकारियों की एक टीम और लद्दाख से चुने गए प्रतिनिधि पानी फाउंडेशन के साथ कार्यशालाओं में भाग लेंगे।
डिवकॉम ने आमिर खान से लद्दाख के दोनों जिलों में आगामी फिल्मों की शूटिंग करने का भी आग्रह किया।