ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से सोमवार को पलांवाला क्षेत्र में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता सभा के सचिव गुलबदन सिंह भाऊ ने की। बैठक में 200 के करीब सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया।
बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनके गांवों में पानी के लिए हाहाकार है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कंडी क्षेत्र के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बच्चे घर आकर स्कूल में प्यासे रहने की बात करते हैं। गांव ढलेरी नरायाणा के एक सेवानिवृत्त सैनिक ने बताया कि उनके बच्चे गांव नरायाणा के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चे घर आकर बताते हैं कि क्षेत्र में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं आती है। लोवोल्टेज पर भी चर्चा की गई। बैठक में सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद