ऑटो मोबाइलकी दुकान पर आग पर काबू करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में आग लगने से ऑटो मोबाइल की दुकान के अंदर रिपेयर के लिए आए दो पहिया वाहन जल गए। हालांकि दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वह दुकान के अंदर रखे सामान को बचा नहीं पाए। दुकान मालिक ने बताया कि आग से करीब 2 लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस जगह दुकान है उसके आसपास सभी घरों में भी आग फैल सकती थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद