अरनिया। स्थानीय थानांतर्गत शेरे चक क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रैक्टर के जलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रवि कुमार सैनी पुत्र गुलदेव राज सैनी निवासी वार्ड-6 ने पुलिस को बताया कि उसने दो दिन पहले शेरे चक गांव में सीमेंट लोड करके ले गया था। वहां ट्रैक्टर खड़ा कर दिया, लेकिन शनिवार को जब वह ट्रैक्टर लेने गया, तो देखा कि ट्रैक्टर की सीट स्टेयरिंग को पराली के जरिये जलाने की कोशिश की गई है। हालांकि समय रहते आग बुझ गई थी, जिसके चलते ट्रैक्टर पूरा आग की चपेट में नहीं आया है। उसके बावजूद भी उसकी अंदर की मशीनरी को नुकसान हुआ है। उसने बताया कि मात्र ट्रैक्टर से ही उसकी रोजी-रोटी निर्भर है। उसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रैक्टर की हालत देखी। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।