फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉक्टर ने नहीं देखा मरीज': इलाज में देरी से युवक की मौत, GMC जम्मू में परिजनों का फूटा गुस्सा, तोड़े शीशे

Tue, 06 May 2025 02:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जीएमसी जम्मू की इमरजेंसी में युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करके कई केबिनों के शीशे तोड़ दिए। परिजनों का दावा है कि मरीज को समय पर नहीं देखा गया, जिससे वह मर गया।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जम्मू के जीएमसी की इमरजेंसी में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कई केबिनों के शीशे तोड़ दिए। मृत व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने मरीज को समय पर नहीं देखा, जिससे वह मर गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि युवा गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे तुरंत नहीं देखा। अगर डॉक्टर समय पर आते और इलाज शुरू करते, तो शायद युवक की जान बच जाती। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश: पुंछ में LOC पार कर आया पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, साजिश की आशंका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें