जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपुरा, छात्रू इलाके में एक महिला की वीडीजी सदस्य की सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी वीडीजी सदस्य संदीप कुमार को मौके से गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना सिंहपुरा, छात्रू उपमंडल क्षेत्र में हुई, जहां महिला को एक वीडीजी सदस्य की सर्विस राइफल से गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पुष्पा देवी पत्नी राकेश कुमार, निवासी आर्यगाम सिंहपुरा, उपमंडल छात्रू के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी वीडीजी सदस्य संदीप कुमार, जो उसी गांव का रहने वाला है, को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली वीडीजी सदस्य की सर्विस राइफल से चली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है कि यह हादसा था या जानबूझकर की गई कार्रवाई।