फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग ठालका पर बुधवार को कार की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उसे लेकर उप जिला अस्पताल नौशेरा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार बकरवाल समाज के लोग मवेशियों को लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। महिला की पहचान सलीमा बेगम (27) पत्नी मोहम्मद लियाकत के रूप में हुई। आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें