फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धक्कामुक्की में एक महिला घायल, हाथ में आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
टोकन लेने पहुंचीं 1500 महिलाएं, अव्यवस्था का
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। बुधवार को सरस्वती धाम के बाहर करीब डेढ़ हजार महिलाएं टोकन के इंतजार में जमा हुईं, लेकिन अव्यवस्था की वजह से टोकन नहीं मिल पाया। भीड़ में धक्कामुक्की होने से एक महिला के हाथ पर गंभीर चोट आई है।
खरगोन, मध्य प्रदेश की सावित्री देवी ने बताया कि पिछले दो दिन से अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए हम यात्रा टोकन पर्ची और पंजीकरण करवाने के लिए सरस्वती धाम का चक्कर लगा रही हूं।अभी तक कोई टोकन नहीं मिला है, बल्कि उसके एवज में गहरे जख्म अवश्य मिल गए हैं। भगदड़ की वजह से हाथ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


झारखंड की अनीता देवी ने बताया कि वे पहली बार अमरनाथ यात्रा पर आई हैं। टोकन मिलने में देरी हो रही है। इससे थोड़ी निराशा है। मेरठ की हेमलता ने बताया कि प्रशासन को इंतजाम और अधिक पुख्ता करने चाहिए थे, ताकि शिवभक्तों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता।

-

फोटो-पिंकी
दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था नहीं

मैं 50 फीसदी दिव्यांग महिला हूं और मंगलवार शाम चार बजे से ही लाइन में लगी हुई हूं। रात की धक्कामुक्की में गिरने से हल्की चोट आई थी। इसे लेकर प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। यहां प्रशासन ने दिव्यांग शिवभक्तों के लिए कोई सुविधा नहीं उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

-पिंकी, पिलखुआ, उत्तर प्रदेश




महिला यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं
यहां अंदर से लेकर बाहर तक कोई व्यवस्था सही नहीं है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे मंगलवार से अंदर तक पहुंच गए थे, लेकिन जब बारी आई तो कागज पूरे न होने की बात कहकर बाहर भेज दिया गया। अधिकारियों ने जो कागज मांगे थे वो सभी दिखाने के लिए सामने रखे थे।

-सोनाबाग चौधरी, हुगली कोलकाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें