फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में शामिल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, DSP समेत चार पुलिस कर्मी घायल

Fri, 30 Jun 2023 09:45 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू

सार

घायलों को इलाज के लिए उधमपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने हादसे की जानकारी दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर समरोली में शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रा के पहले जत्था के साथ चल रहा सुरक्षाकर्मियों का वाहन सुरक्षा दीवार के साथ टकरा गया। हादसे में डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। घायलों को चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के जत्थे के पहलगाम के काफिले के साथ चल रहा सुरक्षाकर्मियों का वाहन शुक्रवार को सुबह करीब पौने आठ बजे समरोली में पहुंचा। इस दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन सुरक्षा दीवार के साथ टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे डीएसपी सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस व सीआरपीएफ ने घायलों को वाहन से निकालकर चिनैनी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत मेंं सुधार नहीं होने पर सभी को जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया। घायल होेने वालों में डीएसपी अजय कुमार, पुलिसकर्मी एजाज अहमद, सागर, मोहिंद्र सिंह और जसमीत शामिल हैं। चिनैनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें