नौशहरा मझा सिंह के पास पड़ते गांव कलेर खुर्द के नजदीक नेशनल हाईवे पर एक टूरिस्ट बस पलट गई। बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई जिससे बस अपना संतुलन को बैठी जिससे यह हादसा हो गया। बस पलटने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।
बस में करीब 8 छात्र थे जो अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ते है। पेपर खत्म होने के बाद अपने घर जम्मू की जा रहे थे। बस के पलटने से सड़क पर आ रही तीन-चार और गाड़ियां भी आपस में टकराई। मृतकों की पहचान अखिल और नितिन कुमार के रूप में हुई है। छात्र नीतीश सिंह और हरीश ने बताया कि वह करीब 8 छात्र अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में पढ़ते हैं। उनके पेपर खत्म हो गए थे इसलिए वह अपने घर जम्मू की तरफ जा रहे थे लेकिन शुक्रवार को सुबह अचानक बस पलट गई और उनके दो छात्र साथियों की मौके पर मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।
पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:00 उन्हें सूचना मिली कि एक टूरिस्ट बस पलट गई है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने जेसीबी मंगवा कर बस को सीधा करके उसमें से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों की पहचान अखिल और नितिन कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। फिलहाल बस चालक फरार है।
बेकाबू मिनी बस पेड़ से टकराई, बचीं सवारियां
ज्यौड़ियां। सोहल रोड पर अखनूर से कलीठ की तरफ आ रही मिनी बस (जेके 02 एएन- 9478) में गांव रजवाल के पास अचानक तकनीकी खराबी आ गई। मिनी बस से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे आ गई और पेड़ से टकराने के बाद रुक गई। बताया जा रहा है कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। ज्यौड़ियां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सवारियों का हालचाल जाना। पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है।