फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Ramban: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, पांच की मौत, 10 घायल

Thu, 04 Aug 2022 10:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन

सार

पुलिस ने बताया कि टैंपो ट्रैवलर बनिहाल से जम्मू जा रहा था। केला मोड़ के पास चालक का नियंत्रण खो जाने से वाहन गहरी खाई में जा गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सेना को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर जिले के केला मोड़ इलाके में वीरवार की शाम टैंपो ट्रैवलर के गहरी खाई में गिर जाने से पांच की मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य घायल भी हुए हैं। घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस व सेना ने बचाव कार्य चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में मरने वालों और घायलों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टैंपो ट्रैवलर बनिहाल से जम्मू जा रहा था। केला मोड़ के पास चालक का नियंत्रण खो जाने से वाहन गहरी खाई में जा गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सेना को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बताते हैं कि मौके पर चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की हिदायत दी है। 

गाड़ी के खाई में गिरते ही चारो ओर चीख पुकार की आवाज गूंजने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घरों से निकलकर मदद को हाथ आगे बढ़ाया। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। कई लोगों के सिर बुरी तरह जख्मी थे। खून से लथपथ कई घायल बेहोश भी हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें