फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: फ्लाईओवर पिलर से जा टकराई सुपरफास्ट बस, दर्जनभर यात्री घायल, एक की मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फ्लाईओवर पिलर से जा टकराई सुपरफास्ट बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा सब्जी मंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जम्मू से कठुआ जा रही सुपरफास्ट बाइक सवार को बचाने प्रयास में बस फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराई, जिसमें लगभग 20 लोगो की घायल होने का समाचार है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत एम्स हॉस्पिटल और श्रीओम हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ देखी गई और परिजनों में कोहराम मचा रहा। 

बताया जा रहा है कि बाड़ी ब्राह्मणा सब्जी मंडी के पास एक बाइक सवार द्वारा सड़क पार करते वक़्त ये हादसा हुआ। बस चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया जिसके चलते बस फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराई। हादसे में कुल 20 लोगों के घायल हुए हैं जिनमे से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें