मुगल रोड पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी श्रीनगर भेजे गए सभी
पुंछ के शाहपुर गांव से कश्मीर के शोपियां जा रही थी बारात
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर शुक्रवार को पनार क्षेत्र में बारात की कार के पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से उसमें सवार दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के बाद सभी को जीएमसी श्रीनगर भेज दिया गया।
पुंछ के गांव शाहपुर से बारात कश्मीर के शोपियां जा रही थी। मुगल रोड पर पनार क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में कार आकर सड़क पर पलट गई। इससे दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद अमीन (30) पुत्र अब्दुल करीम निवासी शाहपुर, मोहम्मद खालिद (30) पुत्र गुलाम रसूल निवासी शाहपुर और मोहम्मद जाविद (25) पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई है। बीएमओ डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने बताया कि घायलों को श्रीनगर भेज दिया है।