प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक ने न तो निर्धारित रूट परमिट लिया था और न ही सुरक्षा नियमों का पालन किया गया। काफी समय से शिकायतें मिलने पर आरटीओ रियासी निसार खान ने 15 दिन पहले एक नोटिफिकेशन जारी कर कटड़ा में चल रही सभी मारुति वैनों को होटल प्रबंधन के अधीन कर नियमबद्ध संचालन का आदेश दिया था।
स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि आदेश के बावजूद कई चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और शहर में इन अवैध मारुति वैनों का कब्जा हर मार्ग रोड चौक चौराहे पर लगातार बढ़ता जा रहा है।मनोहर बाबा की मौत के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिला।
श्रद्धालु और स्थानीय निवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध रूप से चल रही सभी मारुति वैनों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो। स्वजनों व लोगों ने मांग की कि दुर्घटना के दोषी चालक को गिरफ्तार कर सख्त दंड दिया जाए। कटड़ा धर्मनगरी में अनियंत्रित निजी परिवहन व्यवस्था को शीघ्र नियमित किया जाए। सड़कों पर रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।