ज्यौड़ियां। तकनीकी खराबी के कारण जम्मू कश्मीर बैंक शाखा खौड़ के एटीएम में देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब अचानक आग लग गई। एटीएम में कितने पैसे थे बैंक के अधिकारी जानकारी नहीं दे पाए हैं। थाना प्रभारी खौड़ नीरज चौधरी तथा उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। नीरज चौधरी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय एटीएम पर तैनात चौकीदार भी एटीएम के बाहर तैनात था और एटीएम के अंदर से धुआं निकलने लगा तो चौकीदार ने तुरंत अंदर जा कर लाइट को बुझा दिया। चौकीदार ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। लोगों की मदद से खौड़ पुलिस को सूचित किया। खतरे की बात यह थी कि यह एटीएम पेट्रोल पम्प चक्क मलाल परिसर के भीतर है। बड़ा नुकसान होने से बचा है। संवाद