चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते बलदेव सिंह बलोरिया
जम्मू। प्रदेश भाजपा के महामंत्री व पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलाैरिया ने मंगलवार को गंग्याल और गाडीगढ़ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में स्थानीय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर व शुगर स्क्रीनिंग तथा आवश्यक प्राथमिक उपचार सुविधाएं दी गईं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों का चेकअप किया। माैके पर रंजीत सिंह, राकेश संग्राल, अजय प्रताप सिंह, पुष्कर शर्मा, ओमनाथ, रजत शर्मा, जुगल किशोर, पंजाब सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो