आरएस पुरा। सीमांत गांव अब्दुल्लिया में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बोओपी अब्दुल्लिया से थोड़ी दूरी पर खेत में कटा हुआ सिर मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पहचान की कोशिश की गई लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। सिर को कब्जे में लेकर पुलिस ने जम्मू मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहचान के लिए भेजा है। आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान निक्की तवी में बहकर यह आया होगा।