फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में हथियार के साथ घूम रहा था युवक: पिस्तौल और दो कारतूस समेत गिरफ्तार, आरोपी के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

Mon, 09 Nov 2026 11:16 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बिश्नाह इलाके में पुलिस ने मीरां साहिब निवासी आसिफ अली चौधरी को पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पुलिस ने बिश्नाह इलाके में कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ अली चौधरी निवासी लंगोटिया, मीरां साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी को रविवार देर रात बिश्नाह इलाके से गिरफ्तार किया गया। मामले में बिश्नाह पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास पिस्तौल कहां से आई थी और वह इसे किस उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था। इसके अलावा हथियार के किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़े होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें