फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में गला काटकर शिक्षक की हत्या, आतंकियों पर शक

Wed, 18 Oct 2017 05:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
शोपियां में मिला शव - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने शोपियां के निकट वाथू इलाके में खून से लथपथ एक युवक का शव देखा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक के गले पर धार दार हथियार के निशान भी थे जिससे आंशका जताई जा रही है कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई होगी। मृत युवक की पहचान शोपियां के ही एजाज अहमद लोन के रूप में हुई है। वह शोपियां के गाटीपोरा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृत युवक पेशे से अध्यापक था। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही शव मिलने की सूचना मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें