फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Tue, 10 Oct 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo photo
विज्ञापन
रणवीर नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शव किसी 45 और 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है। शव ज्यादा दिनों में पानी में होने के कारण पहचाना नहीं जा रहा था। शव को निकालने के लिए सुबह दस बजे से चार बजे तक कोशिशों को जारी रखा गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से किसानों ने शिकायत की थी कि पटोली ब्राह्मणा स्थित सुआ नंबर 5 ऐ में पानी कम आ रहा है। इसको लेकर विभाग के जेई और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुऐ के मुहाने की सफाई करने के लिए लोहे की कुंडी का इस्तेमाल किया। कुंडी की मदद से पेड़ों की टहनियों के मुहाने से हटाया गया।

इस बीच कुड़ी से अटक कर किसी की बाजू पानी से बाहर आई। कर्मचारियों की ओर से तुरंत दोमाना पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से कर्मचारी को शव निकालने को नहर में उतारा गया। लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया। इस बीच नहर में पानी कम करने को विभागीय अधिकारियों से कहा गया।
विज्ञापन


दोपहर चार बजे के करीब जब नहर में पानी कम हुआ तब सुआ के मुहाने में फंसा शव सुआ में आगे सरक गया। जिसे बाद में निकाल कर जीएमसी अस्पताल के शव ग्रह में पहचान के लिए रखा गया है। फिलहाल पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें