फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।रविवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सबडिवीजन के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए घंटों गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया ।इस गोलाबारी में कहीं पर भी इसी प्रकार का कोई नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर घंटों भारी गोलाबारी की इस गोलाबारी की से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन कर रह गया । वहीं पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी उसी क्रम में मुंह तोड़ जवाब दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से पिछले कई महीनों से नियंत्रण रेखा पर लगातार इसी प्रकार की नापाक हरकत कर आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के लिए भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की जा रही है जिसका भारतीय सैनिक की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन बावजूद उसके पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें