जम्मू संभाग के नौशेरा(राजोरी) में वीरवार को एक बारात से भरी बस नाले में बह गई। बस में सवार सभी बाराती लापता हैं। सेना और पुलिस बस को ढूंढने के लिए घटनास्थल और उसके आस-पास के इलाकों में तलाश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक बस में लगभग 70 लोग सवार थे जिनमें से 7 लोगों के तैरकर बाहर आने की खबर है। बस के स्थान दुर्गम स्थान पर होने कारण फिलहाल बचाव दल के पहुंचने में कठनाई आ रही है।
यह घटना उस समय हुए जब बरातियों से भरी बस नाले को पार कर रही थी। तभी अचानक नाले में तेज बहाव से पानी आ जाने के कारण बस बह गई।
बस राजपुर पाटा से लाम जा रही थी तभी द्राल किला के पास नाले को पार करते समय बह गई। बस में सवार सभी लोग फिलहाल लापता है। सेना और पुलिस बस को ढूंढ रही है, लेकिन अभी तक बस का कोई पता नहीं चल सका है।
राजोरी से घटनास्थल अफसरों और बचाव दल की कई और टीमों को भेजा गया है।