फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती पंचायत बरडोह के गांव कालाकस के नजदीक मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौडियां। खौड़ की सीमावर्ती पंचायत बरडोह के गांव कालाकस के नजदीक जंगल में रविवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे एक विमान के आकार का गुब्बारा पाया गया, जिस पर अंग्रेजी में पीआईए लिखा है। स्थानीय लोगों ने देखा और जिसकी जानकारी क्षेत्र में तैनात सेना की यूनिट को दी। सेना की तरफ से खौड़ पुलिस के सहयोग से सीमावर्ती जोगवां पुलिस चौकी को सूचित किया गया। माना जा रहा है कि यह पाकिस्तानी गुब्बारा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुब्बारे के बीच से कुछ भी संदिग्ध वस्तुत बरामद नहीं हुई है। बता दें कि बरडोह पंचायत सीमावर्ती पंचायत है, और एलओसी पर बिलकुल जीरो लाइन पर स्थित है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, तिलक राज आदि ने बताया कि जिन लोगों ने गुब्बारे को देखा वह पहले सहम गए। उनहोंने गांव में आकर अन्य कुछ लोगों को बताया और उसके बाद सेना को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें