फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांसद संजय राउत से मिलकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे और भारत-पाक सीमा देखी। साथ ही स्थानीय लोगों से मिलकर यहां के भौगोलिक क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैक्टर यूनियन के चेयरमैन मोहम्मद आरिफ ने शिवसेना के सांसद संजय राउत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आरिफ ने जम्मू-कश्मीर के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया, जिसमें बेरोजगार युवाओं की समस्या पर चर्चा की। सांसद के तीन दिवसीय जम्मू दौरे के दौरान वह भारत जोड़ो जात्रा में भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के कई प्रतिनिधि मंडलों से भी मिले। सुचेतगढ़ ऑक्ट्राय पोस्ट भी देखने आए। आरिफ ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे खनन के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया। उनसे मांग की गई कि इसको संसद में उठाया जाए। जैसे आम जनता को कई वर्षों से सरकार खनन पर प्रतिबंध लगाए होने पर गलत नीतियों के कारण युवाओं का रोजगार छीन लिया गया। सांसद संजय राउत ने ट्रैक्टर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिलाया कि हम बेरोजगार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आने वाले समय में कोई भी उनकी दिक्कतों को बड़े स्तर पर उठा समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के अन्य सदस्यों ने विचार रखे, ताकि जम्मू-कश्मीर में भाजपा द्वारा किए प्रयोग बंद कर लोगों की दिक्कतों का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें