फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 12वीं के अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे 96 हजार विद्यार्थी बोले- सिलेबस से आए सभी प्रश्न, कश्मीर संभाग के साफ्ट जोन में भी हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। शनिवार को 12वीं कक्षा के साइंस और आर्ट्स संकाय का दूसरा, जबकि होम साइंस और कामर्स संकाय के विद्यार्थियों का पहला पेपर था।
साॅफ्ट जोन में शनिवार को अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ, जिसमें 96 हजार से अधिक विद्यार्थी बैठे। जम्मू शहर के विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों में परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों ने कहा कि सिलेबस से प्रश्न आए थे। शहर के शास्त्री नगर हायर सेकेंडरी स्कूल में पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लगाई गई थी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से बाहर आए विद्यार्थी सुरेश कुमार ने कहा कि अंग्रेजी विषय का पेपर काफी अच्छा था। सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे। शाॅर्ट अंसर टाइप, लाॅंग अंसर टाइप प्रश्न पूछे गए हैं। कश्मीर संभाग के साफ्ट जोन स्कूलों में भी परीक्षा हुई। साइंस संकाय में अब 12 मार्च को केमिस्ट्री, आर्ट्स में संस्कृत, अरेबिक, इकोनामिक्स, कामर्स संकाय में इकोनामिक्स व उद्यमिता विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सोमवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा होगी शुरू
दसवीं बोर्ड कक्षा की परीक्षा 11 मार्च यानी सोमवार से शुरू हो रही है। सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। साफ्ट जोन में दसवीं कक्षा में 1.43 लाख के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें