फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाको राखे साइयां मार सके न कोय...चिता पर लिटाया तो जिंदा हो कर बैठ गया बुजुर्ग

Mon, 14 Jan 2019 05:18 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चिता - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जाको राखे साइयां मार सके न कोय...यानी कि जब तक भगवान न चाहे तब तक किसी को मौत नहीं आ सकती है। यह कहावत जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले में चरितार्थ हुई।
विज्ञापन


दरअसल, पल्लड़ गांव निवासी हरिराम (95) काफी समय से तलवाड़ा माइग्रेंट कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार को उनकी कथित मौत के बाद परिजन अंतिम सस्कार के लिए दोपहर बाद शव को चिनाब के किनारे ले गए और चिता पर रख दिया। 
विज्ञापन


चिता जलाने से पूर्व एक रिश्तेदार ने मृतक के मुंह में देसी घी डालते समय पाया कि बुजुर्ग का शरीर गरम है और सांस भी चल रही है। तत्काल बुजुर्ग के शरीर को चिता से नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि बजुर्ग की सांसें चल रही हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें