फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चिंता: उधमपुर-कुपवाड़ा जेलों में संक्रमित मिले 92 कैदी, सभी को अलग-अलग बैरकों में रखा गया

Tue, 18 May 2021 12:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उधमपुर की जेल में बंद हुर्रियत नेता अशरफ सेहराई की मौत हाल ही में कोरोना से हुई थी। इसे देखते हुए जेल प्रबंधन ने जेल में कैदियों का टेस्ट कराने के लिए अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण ने जेलों में भी दस्तक दे दी है। उधमपुर और कुपवाड़ा की जेलों में जेल प्रबंधन को कोरोना टेस्ट में 92 कैदी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जेल में संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई है। संक्रमित बंदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। इस समय पूरे प्रदेश की जेलों में 4570 कैदी बंद हैं। 

विज्ञापन


उधमपुर की जेल में बंद हुर्रियत नेता अशरफ सेहराई की मौत हाल ही में कोरोना से हुई थी। इसे देखते हुए जेल प्रबंधन ने जेल में कैदियों का टेस्ट कराने के लिए अभियान शुरू किया। उधमपुर जेल में कुल 479 कैदियों का टेस्ट किया गया था, जिनमें 72 कैदी कोरोना संक्रमित मिले। जबकि कुपवाड़ा जेल में 272 कैदियों का टेस्ट करने पर 20 संक्रमित मिले। पिछले साल राजोरी और भद्रवाह की जेल में बंद दो बुजुर्ग कैदियों की मौत की वजह कोरोना ही बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें